Azamgarh :चोरी की घटना में वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार

चोरी की घटना में वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

दिनांक 08/08/2024 को वादिनी डा0 हुमा खान पुत्री अली अहमद खान मो0 गुलामी का पुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 07/08/2024 को अज्ञात चोरों द्वारा वादिनी के घर से एक L.C.D T.V. , एक कलर टीवी , एक वी.सी. आर व किचन में रखे हुये तीन सिलेण्डर, किचन में रखे हुये बर्तन गायब मिले व सारे कमरो व आलमारियों के ताले टूटे हुये, सामान बिखरा हुआ मिला जिसके संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं 0446/2024 धारा 305/324(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पकड़ा गया वांछित अभियुक्त उपरोक्त अभियोग में किये गये साक्ष्य संकलन से प्रकाश मे लाया गया है।
आज दिनांक 12.10.2024 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय हमराह द्वारा उपरोक्त मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 जाहिद पुत्र मो0 आमिर निवासी डीएवी आवास थाना कोतवाली जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष को उसके घर से समय करीब 12.10 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button