Azamgarh :महर्षि वाल्मीकि जयंती 17 अक्टूबर को मनाई

महर्षि वाल्मीकि जयंती 17 अक्टूबर को मनाई

 

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
जिलाधिकारी  नवनीत सिंह चहल ने बताया है कि उ0प्र0 शासन द्वारा दिनांक 17 अक्टूबर, 2024 को महर्षि वाल्मीकि जयंती को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जन सामान्य को इससे जोड़ना है। शासन दिये गये निर्देशों के अनुसार वाल्मीकि जयंती दिनांक 17 अक्टूबर 2024 के अवसर पर जनपद में महर्षि बाल्मीकि/राम मंदिर/हनुमान मंदिर तथा रामायण से सम्बन्धित अन्य मंदिरों/स्थेलों पर दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत 8, 12 अथवा 24 घंटे तक वाल्मीकि रामायण का पाठ किए जाने का कार्यक्रम कराया जाना है, जिसके संबंध मे जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।
उन्होने बताया कि दिनांक 17 अक्टूबर, 2024 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि मन्दिरों में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम/रामायण पाठ भजन आदि कार्यक्रमों के आयोजन हेतु शासनादेश में दिये गये निर्देशों के अनुसार जनपद आजमगढ़ के नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी न0पा0/न0पंचायत को निर्देशित किया है कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्थापित महर्षि बाल्मीकि/राम मंदिर/हनुमान मंदिर तथा रामायण से सम्बन्धित अन्य मंदिरों/स्थेलों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button