Azamgarh :पटाखा फोड़ने को लेकर जानलेवा हमला करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त 02 चाकू व 02 डण्डा बरामद
पटाखा फोड़ने को लेकर जानलेवा हमला करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त 02 चाकू व 02 डण्डा बरामद

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 01.11.2024 को वादी श्यामसुन्दर पुत्र किसुनधारी निवासी पिपरहा दुलियावर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना पर लिखित तहरीर दी कि वादी के पट्टीदार विपक्षी 1.लालगेन पुत्र शेखराज 2.अनिल पुत्र लालगेन 3.रामदेई पत्नी लालगेन 4.रेखा पत्नी शाहील निवासीगण ग्राम पिपरहा दुलियावर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा बच्चो बच्चो मे पटाखा फोडने की बात को लेकर झगडा करने व उसी बात को लेकर एक राय होकर लाठी डण्डा,चाकू लेकर घर के दरवाजे पर चढ़कर आकर वादी मुकदमा व उसके पिता को गाली गुप्ता देते हुए,मारना पीटना व जान से मारने की नियत से वादी के पिता को चाकू मारना व वादी के ऊपर वार करना बचाने आये चाचा हरिश्चन्द व चचेरे भाई अमित,आकाश व प्रेमचन्द व भतीजे दीपक को मार पीटकर घायल कर दिये व जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 386/2024 धारा 3(5)/109/115(2)/351(2)/352 बीएनएस बनाम 1.लालगेन पुत्र शेखराज आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया।
दिनांक 02.11.2024 को उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.लालगेन पुत्र शेखराज 2.अनिल पुत्र लालगेन 3.रामदेई पत्नी लालगेन 4.रेखा पत्नी शाहील निवासीगण पिपरहा दुलियावर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को तेंदुआ व पिपरहा दुलियावर मार्ग पर स्थित पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।



