Azamgarh :शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का 01 आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का 01 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 04.07.2024 को वादी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी की पुत्री को हरीश पुत्र छोटेलाल निवासी मंगरावां रायपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया। जिसके बारे में जानकारी होने पर जब वादी अभियुक्त के घर पूँछने के लिए गया तो अभियुक्त के पिता द्वारा वादी को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिया गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-256/2024 धारा-137(2)/87/352/351(2) बीएनएस बनाम 1. हरीश पुत्र छोटेलाल निवासी मंगरावां रायपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ 2. छोटेलाल पुत्र अज्ञात निवासी मंगरावां रायपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा-64 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
आज दिनांक 07.11.2024 को व0उ0नि0 मिथलेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त 1. हरीश पुत्र छोटेलाल निवासी मंगरावां रायपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 12.25 बजे पटेल ढाबा तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।



