Azamgarh :उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर के व्रती महिलाओं ने पारण किया
उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर के व्रती महिलाओं ने पारण किया

रिपोर्टर चंदन शर्मा
रानी की सराय /आजमगढ़
आस्था का महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया. सुबह से ही श्रद्धालु तालाब पर पहुंचे और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं का जन सैलाब कस्बे के रानी की सराय पोखरा समेत आसपास गाँव सेठवल, साकीपुर,पन्दहा, चड़ई आदि के पोखरो पर उमड़ पड़ा. पूरे धार्मिक विधि विधान से लोगों ने पूजा-अर्चना कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया.
सुबह को तालाबों पर भगवान को अर्घ्य देने के लिए नि:शुल्क दूध की भी व्यवस्था की गई थी ।शुक्रवार को सुबह व्रती महिलाओं ने पारण किया। महिलाओं ने तालाब पर आते और जाते हुए छठी मैया के गीत गाती रही। कुछ महिलाओं ने अपने घर के छतो ही पानी भर करके छठी मैया का पूजन अर्चन किया



