Azamgarh :पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने थाना रानी की सराय का किया निरीक्षण व दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने थाना रानी की सराय का किया निरीक्षण व दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक 09.11.2024 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री हेमराज मीना द्वारा थाना रानी की सराय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद थे, जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निम्नवत दिशा-निर्देश दिये गये-
1- थाना परिसर में उच्चकोटि की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
2- निस्तारण योग्य वाहन थाने में बेतरतीब खड़े है, अपराध शीर्षकवार वाहनों को खड़ा किया जाय तथा नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
3. थाना कार्यालय में रखे रजिस्टरों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।



