Azamgarh :रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आईटीआई आजमगढ़ में 14 नवंबर को लगेगा

रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आईटीआई आजमगढ़ में 14 नवंबर को लगेगा

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

सहायक निदेशक (सेवा0)  राममूर्ति ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ एवं कौशल विकास मिशन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 14 नवम्बर 2024 को राजकीय आई0टी0आई0 आजमगढ़ में रोजगार मेंले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आशा इन्डट्रीज, मारूति इण्टरप्राइजेज, निम्सन हर्बल इण्डिया प्रा0लि0, सोनी इलेक्ट्रानिक, कारस कृपा प्रा0लि0, गुडविल इण्डिया मैनेजमेन्ट, जिनियस इलेक्ट्रीकल्स एण्ड इलेक्ट्रानिक प्रा0लि0, एम0जी0 आटो मोबाइल्स एवं अन्य निजी क्षेत्र की कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है। ऐसी स्थिति में सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) रोजगार हेतु पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेंलो में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करें) पर क्लिक कर उपरोक्त कम्पनियों के विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आई0डी0 का प्रयोग कर आन-लाईन आवेदन करते हुये रोजगार मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे।

Related Articles

Back to top button