कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ
घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने को लेकर गाँव के ही किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बच्चियों के साथ एक सप्ताह पूर्व गांव के ही किशोर ने अकेले पाकर डरा धमका कर दुष्कर्म करते हुए बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चलें गये ।इसको लेकर घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला के उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होने पर कुछ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों को नाबालिग होने का हवाला देते हुए मामले को शांत करने को कहा है।इस संबंध में घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों पक्षों को नाबालिग होने का हवाला देते हुए विवरण देने से इंकार कर दिया।



