शानदार शिक्षक के रूप में अपना योगदान देते हैं प्रिंस- आदित्य नारायण । 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता ।

 

बरहज ,देवरिया। बरहज , प्राथमिक विद्यालय जयनगर no-2 पर राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डाक्टर आदित्य नारायण गुप्ता ने अपने स्वागत समारोह में कहें कि विद्यालय के प्रति यहां के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस काफी सराहनीय कार्य करते हैं यहां विद्यालय में साफ सफाई और विद्यालय प्रांगण में विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती जी का मंदिर बनाकर वास्तव में एक मिसाल पेश किए हैं और विद्यालय में अपने सेलरी से भव्य पुस्तकालय का निर्माण कर विद्यालय में प्राण डाल दिये उन्होंने बच्चों की उपस्थिति एवं विद्यालय में हो रहे पढ़ाई से काफी प्रभावित हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस ने डाक्टर आदित्य नारायण गुप्ता को अंग वस्त्र एवं डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा भेट स्वरूप दिया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा यादव, अर्चना त्रिपाठी, आशा देवी, अन्य सभी शिक्षक एवं रसोइया बच्चे उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button