घोसी में मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह में 112 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी।मऊ।मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत बुधवार को घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाई स्कूल घोसी के परिसर में

112जोड़े एक दूसरे का हाथ थामकर विवाह के पवित्र बन्धन में बँध गये।मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच विवाह की रस्म को

सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में अधिकतम संख्या अनुसुचित जाति एवं जन जाति की रही।इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ,विशिष्ट अतिथि सपा विधायक सुधाकर सिंह एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर-वधू के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन का आशीर्वाद देते हुए उन जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं विवाह के अवसर पर दी जाने वाली उपहार सामग्री प्रदान किया।इस सामूहिक विवाह के अवसर पर प्रत्येक जोड़े को एक बड़ी अटैची, गृहस्थी का सामान, चाँदी की पायल व बिछिया आदि आभूषण के साथ – साथ प्रत्येक वधू के बैंक एकाउण्ट में

35 हज़ार रुपये प्रदान किये गये।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामन्त्री

सुनील कुमार गुप्त

और विशिष्ट अतिथि सपा विधायक सुधाकर सिंह ने

सभी 112जोड़ों को अपना शुभ आशीर्वाद देकर विदा किया।

इस शुभ अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय,नागेंद्र उर्फ जीतू मद्धेशिया, अतुल शर्मा , डा नागेंद्र सिंह,कृपाशंकर सिंह, बीडीओ घोसी रमाकांत,बीडीओ कोपागंज कलाधर पाण्डेय,बीडीओ बड़राव अरुण कुमार वर्मा, ए पी ओ विनय द्विवेदी,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक विवाह आये हुए आगंतुकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए गिरिजाशंकर एवं शिवकुमार ने संयुक्त रुप से आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button