Azamgarh :आजमगढ़ में स्कूली छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप दो शिक्षक लिए गए हिरासत में
आजमगढ़ में स्कूली छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप दो शिक्षक लिए गए हिरासत में

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना अंतर्गत स्कूली छात्रा ने विद्यालय के ही दो अध्यापकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया सूचना पर थानाध्यक्ष निजामाबाद ने विद्यालय के दो अध्यापकों को हिरासत में ले लिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय कैंपस में एक छात्र बैठकर मोबाइल फोन से बात कर रही थी काफी देर तक बात करते रहने को देखकर विद्यालय के अध्यापक छात्र के पास पहुंचे और कुछ बात हुई फिर दोनों में मारपीट शुरू हुई फिर छात्र ने 112 नंबर डायल कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया विद्यालय के दो अध्यापकों को पुलिस हिरासत में लेकर थाना चली आई विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ-साफ दिख रहा है लड़की काफी देर तक बैठकर बात कर रही है फोन पर एक अध्यापक जाता है कुछ बात होती है
लेकिन आवाज रिकॉर्डिंग नहीं होता है बातचीत के दौरान ही मारपीट हो जाती है और छात्रा 112 नंबर डायल करती है फिर पुलिस आ जाती है छात्र का कहना है कि मैं फॉर्म भरने के लिए अपने पिताजी से बात कर रही थी इसी बीच विद्यालय के दो अध्यापक जाकर अश्लील हरकत करने लगे और विरोध करने पर मारपीट करने लगे इस बात की सूचना मैंने अपने पिता को दिया मेरी सूचना पर मेरे पिताजी विद्यालय पर आए और उन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई l पुलिस ने विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गई अब जांच की जा रही है और अध्यापक हिरासत में हैं l इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल होती जा रही है इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी l



