पूर्णिमा पर आठ दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का हुआ पूजन हवन ।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया।बरहज नगर में फलाहारी श्री सूरदास कुटी पर चल रहे आठ दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ का आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूजन हवन एवं भव्य भंडारे के साथ समाप्त हुआ प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी अखंड हनुमान चालीसा का कार्य आठ दिवसीय कार्यक्रम मंदिर के महंत राम सुंदर दास, के नेतृत्व आज पूर्णिमा के दिन हवन पूजन भंडारे के साथ समाप्त हुआ इस 8 दिन के चलने वाले हनुमान चालीसा पाठ में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने निरंतर हनुमान चालीसा पाठ इस कार्यक्रम को पूर्ण किया कार्यक्रम में अनंत पीठ आश्रम के पीठाधीश्वरआजनेय दास जी महाराज प्रतीक द्विवेदी शिवम पांडे अनमोल मिश्रा अभय पांडे ओमप्रकाश द्विवेदी अरविंद रावत पवन रावत शेषनाथ रावत डॉ राम विश्वास पांडे सहित नगर एवं क्षेत्र के लोगों का इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग रहा सूरदास कुटी के महंत राम सुंदर दास जी महाराज ने कहा कि यह अखंड हनुमान चालीसा पाठ लोक कल्याण के भावना के साथ किया जाता है जिससे हनुमान जी सभी अपने भक्तों सहित लोक का कल्याण करें इस भंडारे का भी आयोजन किया गया ।



