श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं ने सरयू में, स्नान कर किया दान पुण्य । 

 

विनय मिश्र जिला संवाददाता ।

 

बरहज ,देवरिया।

देवरिया। पावन पर्व कार्तिक की पूर्णिमा पर गुरुवार को जनपद में श्रद्धालुओं ने सुबह से ही नदियों के तरफ अपना रुख किया। नदियों में स्नान के साथ पूजन-अर्चन कर दान किया। बरहज स्थित सरयू नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने माता सरयू जी एवं तुलसी जी को कड़ाही भी चढ़ाई।

कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू स्नान के लिए गुरुवार को शाम से ही श्रद्धालुओं का जत्था आने लगा। देर रात तक नगर में जाम की स्थिति रही। धर्मशाला, नदी घाट और विद्यालयों में श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम किया गया था। शुक्रवार को तड़के तीन बजे नदी तट स्थित मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन के बाद घंटा-घड़ियाल की आवाज और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने नदी स्नान शुरू किया, जो दोपहर बाद तक चलता रहा।

पुलिस द्वारा वाहनों को नगर के बाहर लवरछी चौराहा, तहसील चौराहा, रेलवे तिराहा ,नया नगर तिराहा पर रोक दिया गया था। स्थानीय मेल को ध्यान में रख कर थाना प्रभारी राहुल सिंह अपने सहयोगों के साथ मुख्य चौराहे से लेकर सरयू घाट तक मेले का निरीक्षण करते रहे वाहनों को नगर के बाहर रोके जाने से सरयू तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली ।

Related Articles

Back to top button