Azamgarh :ऑपरेशन बचपन के तहत एक बाल श्रमिक को परिजनों को किया गया सुपुर्द 

ऑपरेशन बचपन के तहत एक बाल श्रमिक को परिजनों को किया गया सुपुर्द 

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

आज दिनांक 16.11.2024 को निदेशक, मुख्यालय महिला एंव बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशन में बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं बन्धुआ मजदूर से लोगों को मुक्त कराने के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 के आपरेशन बचपन अभियान तथा अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास, किशोर श्रम उन्मूलन हेतु दिनांक 21.10.2024 से 20.11.2024 तक संचालित अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में एवं नोडल अधिकारी थाना ए.एच.टी. अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में थाना एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकंग व श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद आजमगढ़ के थाना क्षेत्र कन्धरापुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, ढ़ाबों, ऑटो मोबाइल की दुकानों, गैराजों पर सघन चेकिंग किया गया । उक्त अभियान के दौरान कुल 01 बाल श्रमिक को कार्य करते हुए पाया गया । मौके पर कार्य कर रहे बाल श्रमिक को उसके परिजन को बुलवाकर चेतावनी देते हुए उनकी सुपुर्दगी में दिया गया तथा हिदायत दी गयी कि बच्चों से भविष्य मे बाल श्रम न करायें तथा सम्बन्धित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध अधिनियम का उल्लंघन करने के संबंध में श्रमविभाग द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी की गई । संयुक्त टीम द्वारा दुकानदारों/ जनता के लोगों को बालश्रम न कराने पर जोर दिया गया तथा सार्वजनिक स्थानों/ मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट/ढ़ाबा, ब्रेकरी, आटो मोबाइल की दुकान, गैराज आदि स्थानों पर बालश्रम न कराने से सम्बन्धित पोस्टर चस्पा कर तथा इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्प लाइन नंम्बरों 108, 112, 1090, 1930,1098,1076,181 आदि के सम्बन्ध में लोगों को जागरुक किया गया ।
उक्त बालश्रम उन्मूलन अभियान में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारीगण
1. श्री देवेन्द्र सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आजमगढ़
2. श्री विशाल श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आजमगढ़ ।3. प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्रा, थाना एएचटी आजमगढ़ ।4. का0 आशीष प्रताप सिंह, थाना एएचटी आजमगढ़ ।5. म0का0 पूनम द्विवेदी, थाना एएचटी आजमगढ़ ।

Related Articles

Back to top button