Azamgarh :दुष्कर्म के आरोप में एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
दुष्कर्म के आरोप में एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 15.11.24 को वादिनी मुकदमा द्वारा एक बाल अपचारी थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा वादिनी मुकदमा को की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ कही भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 531/24 धारा 137(2),87 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कराया गया । साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) बीएनएस व 3/ 4(2) पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
आज दिनांक 19.11.24 को उ0नि0 मो0 शमशाद खान मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बाल आपचारी को समय करीब 10.40 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बाल अपचारी का पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा0न्या0 किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।



