अधिवक्ता के, निधन पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर । 

 

विनय मिश्रा ,जिला संवाददाता।

सलेमपुर देवरिया। सलेमपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष परशुराम मिश्र की गोरखपुर में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई । जिसको लेकर

बरहज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा में प्रस्ताव पारित कर उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष रामायण तिवारी, पूर्व महामंत्री लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित, पूर्व उपाध्यक्ष नागेंद्र मिश्र, वर्तमान महामंत्री मुरलीधर यादव, मनकेश्वर मिश्र, उदय राज चौरसिया, गिरीश वर्मा, मनभावन सिंह, सरवन सिंह ,शंकर दयाल सिंह ,अरविंद उपाध्याय ,नरेंद्र तिवारी, जितेंद्र कुमार सहित बरहज तहसील के सभी अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। 2 मिनट मौन रहकर मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Back to top button