चुनाव नतीजों में दिख रहा है पीएम मोदी का जादू: अजय आलोक
In the counting of votes for the assembly elections held in Maharashtra and Jharkhand, the NDA in Maharashtra and the Indi alliance in Jharkhand are leading. In Maharashtra, the BJP-led Grand Alliance has won 224 of the state's 288 seats. While the Congress-led Mahavikas Aghadi alliance is leading on only 55 seats. On the contrary, in Jharkhand, the Indi alliance has won 51 of the state's 81 seats, while the NDA has won only 29 seats. Apart from this, counting of votes is also going on in the by-elections held in different states. On this, Bharatiya Janata Party spokesperson Ajay Alok while talking to IANS said, “Just logic does not work, magic is also needed. Hamare Pradhan Mantri Jab Maidan Mein Aate Hain, To Tark Saath Bhi Jood De Hain. This is the reason why the magic of PM Modi is clearly visible. Elections are also happening in Wayanad, and there is an issue of 'Bhaijan'. Priyanka Gandhi went to Wayanad elections because she needed 'Bhaijan'. We believe that we will do well. She is doing politics of appeasement.” He further said, “It is strange that when Priyanka Gandhi is going to Wayanad, she is not considered appeasement, but when we say that we will be united, we have to face the accusation of appeasement. This situation is true. The election is now over, it's a mistake, but those who cut will be divided. If we are united then we are safe.”

नई दिल्ली:। महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना में महाराष्ट्र में एनडीए और झारखंड में इंडी गठबंधन का पलड़ा भारी है।
महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाला महायुति गठबंधन राज्य की 288 सीटों में से 224 पर बढ़त बनाए है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला महाविकास अघाड़ी गठबंधन सिर्फ 55 सीटों पर आगे है। इसके उलट झारखंड में इंडी गठबंधन राज्य की 81 सीटों में से 51 पर बढ़त बनाए है जबकि एनडीए को सिर्फ 29 सीटों पर बढ़त है।
इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में हुए उपचुनावों पर भी मतगणना हो रही है।
इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अजय आलोक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “केवल तर्कों से काम नहीं चलता, जादू भी जरूरी होता है। हमारे प्रधानमंत्री जब मैदान में आते हैं, तो तर्क के साथ जादू भी जोड़ देते हैं। यही वजह है कि पीएम मोदी का जादू साफ नजर आ रहा है। वायनाड में भी चुनाव हो रहे हैं, और वहां ‘भाईजान’ का मुद्दा है। प्रियंका गांधी वायनाड चुनाव में इसलिए गईं क्योंकि उन्हें ‘भाईजान’ की जरूरत थी। हमें विश्वास है कि हम वहां अच्छा करेंगे। वह तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “यह अजीब बात है कि जब प्रियंका गांधी वायनाड जा रही हैं तो उन्हें तुष्टिकरण नहीं माना जाता, लेकिन जब हम कहते हैं कि हम एकजुट रहेंगे, तो हमें तुष्टिकरण का आरोप झेलना पड़ता है। यह स्थिति सच है। चुनाव अब खत्म हो चुका है, लेकिन जो कटेंगे वही बंटेंगे। अगर हम एकजुट हैं तो हम सुरक्षित हैं।”

