किसान भुमी अधिग्रहण मुआवज़े की माँग को लेकर दूसरे दिन , समाजवादी पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता। देवरिया
आज रामजानकी भुमी अधिग्रहण मुआवज़े की माँग को लेकर दुसरे दिन भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान सैकड़ों की संख्या मे किसान मौजुद थे इस दूसरे दिन धरने को भारती कम्युनिस्ट पार्टी ने भी अपना समर्थ दिया इस दौरान धरने को अरविन्द कुशवाहा जिला सचिव क्रमिक अनशन को सम्बोधित करते हुए कहा की रामजानकी भुमी अधिग्रहण मे जबतक किसानो का मुआवज़ा नही मिलेगा तब तक यह धरना चलता रहेगा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का पुरा समर्थन है।इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने आएे हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की धरने को बहुत बडे पैमाने पर किसानो का समर्थन मिल रहा है किसानो की लड़ाई हम आखरीदम तक लड़ेंगे इस दौरान धरने आए सभी किसानो ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इस दौरान धरने पर मुख्य रूप से अजित प्रसाद, राजाराम यादव, सुरेन्द्र यादव ,रामध्यान कुशवाहा, वीर बहादुर सिह, राकेश सिह, रतन जयसवाल, राजेन्द्र पाल, विकास यादव, हाँफी सहीत सैकड़ों किसान उपस्थित थे।



