अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Middle-aged man dies after being hit by an unknown vehicle

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर बिंद्रा बाजार स्थित पटेल ढाबा के पास सोमवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय साइकिल सवार की मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव निवासी हौसला गौण 50 वर्ष पुत्र रामचंदर गौड़ सोमवार की शाम को आवश्यक कार्य से बिंद्रा बाजार गया था ,कि रात्रि में वह साइकिल से अपने घर आ रहा था जैसे ही आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर पटेल ढाबा के पास पहुंचा ही था कि लगभग 8 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची गम्भीर पुर की पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गई। जहां चिकित्सक ने हौशीला को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक पांच पुत्री व एक पुत्र का पिता था सभी पुत्री की शादी हो चुकी है मृतक की पत्नी का लगभग 15 वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button