अजमेर में दो अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

[ad_1]

अजमेर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। राजस्थान के अजमेर में दरगाह थाना पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों बांग्लादेशी कई साल से अजमेर में रह रहे थे। पुलिस अब तक यहां से छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है।

दरगाह थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी ने मीडिया को बताया कि दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों खानाबदोश हैं। एक नागरिक 2021 और एक 2019 में यहां आया था और वापस चला गया था। फिर दोबारा वह 2022 में यहां आया था। दोनों भीख मांगते हैं, और छोटे-छोटे काम भी करते हैं।

बांग्लादेश रुपये ट्रांसफर करने को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार नागरिकों की पहचान सैफुल इस्लाम और नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। नूर मोहम्मद एक बार अजमेर आकर वापस चला गया था। फिर दोबारा यहां आ गया था। ये सीमा पार करके भारत में दाखिल होते हैं।

बता दें कि पुलिस का दरगाह क्षेत्र में लगातार अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने अवैध रूप से चोरी छिपे बेनापोल बॉर्डर करके भारत में प्रवेश किया था।

–आईएएनएस

एफजेड/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button