आतिशी आज ही देंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

[ad_1]

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी आज सुबह 11 बजे अपने पद से इस्तीफा देंगी। वह एलजी सचिवालय में अपना इस्तीफा सौंपेंगी।

आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही वह अपनी कालकाजी सीट बरकरार रखने में कामयाब रही हैं। हालांकि, ‘आप’ के मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए गए हैं। भाजपा ने शनिवार को घोषित किए गए चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा की यह प्रचंड जीत न केवल केजरीवाल के नेतृत्व वाले शासन मॉडल के अंत का संकेत है, बल्कि जनता की भावना में बदलाव का भी संकेत है।

दिल्ली में भाजपा की जीत ने उत्तर भारत में उसके गढ़ को और भी मजबूत किया है, क्योंकि अब पार्टी हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान सहित सभी पड़ोसी राज्यों की सत्ता पर काबिज है।

दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली के सीमावर्ती निर्वाचन क्षेत्रों, विशेष रूप से हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटे क्षेत्रों ने भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भाजपा को यह जीत 2015 और 2020 के चुनावों में करारी हार झेलने के बाद मिली है। 27 साल के लंबे इंतजार के बाद भाजपा को दिल्ली में पूर्ण बहुमत मिला है। दिल्ली की 70 सीटों में से 48 पर भाजपा ने परचम लहराया, जबकि ‘आप’ को 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

–आईएएनएस

एफएम/केआर

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button