कुष्ठ रोग डाक्टर के परामर्श, ईलाज से ठीक हो सकता है।उनसे भेदभाव की जगह स्नेह करे

 

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तवब्यूरो प्रमुख घोसी मऊ।

घोसी।घोसी नगर से सटे जूनियरहाई स्कूल धरौली के प्रांगण में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) के अवसर पर कुष्ठ रोगियों से भेदभाव को समाप्त करने और समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के उद्देश्य से जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. कृष्ण यादव एवं जिला कुष्ठ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के द्वारा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर जागरुक किया गया।

से एन.एम.एस. शिवकुमार सिंह, सुरजन प्रसाद, उमाकांत यादव, राम प्रसाद, विनोद सिंह, संदीप कुमार पाण्डेय एवं प्रधानाध्यापक डॉ.रामविलास भारती की उपस्थिति में ब्लॉक घोसी के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में कुष्ठ रोग पर आधारित क्यिज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से छात्रों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया।विद्यार्थियों ने हिस्सा लेते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर ग्रुप में हिस्सा लेते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। लिए समाज को संदेश दिया। इस अवसर पर सभी छात्रों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई।

डा रामकृष्ण यादव ने कहा कि कुष्ठ से प्रभावित व्यक्तियों के साथ उठना-बैठना ,खाना-पीना सामान्य करें ,साथ में सामान्य व्यवहार करने के लिए समाज को संदेश दिया। बच्चों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने पर जोर देते हुए कृमि से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। डॉ. कृष्ण यादव ने कहा कि कुष्ठ रोगियों का इलाज संभव है।कुष्ठ रोग पूर्वजन्म के पाप या व्यवहार का फल नहीं है। यह कोई सामाजिक बीमारी नहीं है। कुष्ठ रोगी समय से स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज कराएं। डॉ.रामविलास भारती एवं एनएमएस शिव कुमार सिंह ने बच्चों के माध्यम से लोगों अभिभावकों को जागरूक करने की बात कही।साथ ही लोगों से अपील किया कि कुष्ट रोगियों से भेद भाव न करे। उनसे स्नेह रखे। लक्षण दिखने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल से सम्पर्क कर परामर्श से दवा ले।

प्रधानाध्यापक डॉ.रामविलास भारती, एन.एम.एस. शिवकुमार सिंह, सुरजन प्रसाद, उमाकांत यादव, राम प्रसाद, विनोद सिंह, उत्तमी, तारा, किसुनदेई, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button