पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भारत नगर के बूथ संख्या 253 पर बूथ स्तरीय कार्यक्रम समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी
के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रामधनी गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुश भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव सहाय बरनवाल, नगर ंमडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता ,अशोक सोनकर , सनी विश्वकर्मा ,गोविंद , नरेंद्र सिंह, सुरेश तिवारी, विनोद जायसवाल, आशुतोष तिवारी ,डॉक्टर राकेश सिंह , सुनील गुप्ता, बृजेश शर्मा ,अमित शर्मा , गौरी, शंकर विश्वकर्मा आदि के, उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसके अंतर्गत राष्ट्र के नाम से कार्यकर्ताओं ने माइक्रो डोनेशन के अंतर्गत धनराशि डोनेट किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया।



