जबलपुर पुलिस की नाइट गश्त और सघन चेकिंग अभियान: संदिग्धों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा

Jabalpur Police's night patrol and intensive checking drive: Crackdown on suspects and drunk drivers

जबलपुर पुलिस की नाइट गश्त और सघन चेकिंग अभियान: संदिग्धों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा,

लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जबलपुर पुलिस द्वारा लगातार रात के समय सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के बस स्टैंड में चेकिंग लगाई गई मदन महल थाना प्रभारी उमेश यादव भी मौजूद रहे शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित अपराध पर समय रहते लगाम लगाई जा सके।

 

 

चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीएसपी सुभाष सिंह ठाकुर ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन सीज किए जा रहे हैं और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे सड़क सुरक्षा बेहतर हो सके और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button