दिल्ली मेट्रो के किराए में वृद्धि की खबरें झूठीं, डीएमआरसी ने जारी किया स्पष्टीकरण
[ad_1]
![]()
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो के किराए में इजाफे की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इन खबरों का खंडन किया है। डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि किराए में इजाफे का कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही किराए में कोई वृद्धि की गई है।
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट के संदर्भ में है, जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली मेट्रो के किराए में संशोधन किया गया है। दिल्ली मेट्रो के किराए में संशोधन केवल एक स्वतंत्र किराया निर्धारण समिति द्वारा किया जा सकता है, जिसे सरकार द्वारा नामित किया जाता है। वर्तमान में किसी भी किराया निर्धारण समिति के गठन का कोई प्रस्ताव नहीं है।”
डीएमआरसी ने अपने इस पोस्ट में स्पष्ट किया कि इस समय किराए में बदलाव के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है। दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी की बात पूरी तरह से अफवाह है।
बता दें कि इससे पहले कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ने की बात सामने आई थी। हालांकि, अब डीएमआरसी ने खबर का खंडन करते हुए किराए में बढ़ोतरी की बात को एक अफवाह करार दिया। डीएमआरसी ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा समय में किराए में बढ़ोतरी को लेकर ऐसा कोई प्रस्ताव सामने नहीं है। फेयर फिक्सेशन कमेटी के गठन के बिना किराया बढ़ाया नहीं जा सकता। सरकार की ओर से चुनी गई स्वतंत्र फेयर फिक्सेशन कमेटी के द्वारा ही किराए में संशोधन का प्रस्ताव किया जाता है।
–आईएएनएस
पीएसके/सीबीटी
[ad_2]
Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ



