मध्य प्रदेश : बुरहानपुर के माजिद हुसैन ने जेईई-मेंस में स्कोर किया 99.99 परसेंटाइल, परिवार में जश्न का माहौल

[ad_1]

बुरहानपुर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बुरहानपुर के माजिद हुसैन ने जेईई-मेंस में पूरे मध्य प्रदेश में टॉप किया है। उसने राष्ट्रीय स्तर की इस इंजीनियरिंग भर्ती परीक्षा में 99.9992 परसेंटाइल स्कोर किया है। माजिद की सफलता पर उसके परिवार में जश्न का माहौल है।

माजिद हुसैन ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि जब वह कक्षा 11वीं में था, तो उस दौरान एक निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट ज्वाइन कर लिया। करीब दो साल की मेहनत का नतीजा है कि अब जेईई-मेंस 2025 में सफलता प्राप्त हुई है।

माजिद ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार वालों को दिया है। उसने कहा, “मुझे शुरुआत से ही अपने परिवार वालों का साथ मिला। मेरे पिता ने मुझे अच्छे से शिक्षा दी और टीचरों का भी भरपूर साथ मिला। मेरा फोकस अब एडवांस में अच्छी रैंक लाने पर है, ताकि एक अच्छा इंजीनियर बन सकूं।”

माजिद की मां सकीना हुसैन ने अपने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि माजिद ने जेईई-मेंस 2025 में 99.99 परसेंटाइल स्कोर किया है। बहुत खुशी है कि मेरे बेटे ने मध्य प्रदेश में टॉप किया है।

उन्होंने कहा, “माजिद अपनी पढ़ाई के प्रति ईमानदार और समर्पित था। मैं दूसरे बच्चों से भी कहूंगी कि वे मेहनत करते रहें, जिससे उन्हें सफलता मिल सके।”

माजिद हुसैन ने आईआईटी-जेईई मेंस 2025 में 99.9992 परसेंटाइल स्कोर कर मध्य प्रदेश में टॉप कर इतिहास रच दिया है। उसकी इस सफलता से न केवल उनका परिवार खुश है, बल्कि स्कूल और शहर के लोग भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

–आईएएनएस

एफएम/एकेजे

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button