महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर हो रहा प्रयास ।

विनय मिश्र जिला संवाददाता।
देवरिया।
मेला कंट्रोल रूम झूसी द्वारा कुंभ मेला कंट्रोल रूम प्रयागराज को सूचना दिया गया कि एक अदद मोबाइल गाड़ी संख्या 05125 में एक यात्री का छूट गया है सूचना पाकर सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल श्री संतोष कुमार राय प्लेटफार्म नंबर पांच पर लगी गाड़ी को अटेंड कर खोजबीन किया गया तो सामान्य कोच में सीट के ऊपर मोबाइल बरामद कर रैपिड एक्शन प्रयागराज रामबाग बूथ स्थित प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचा दिया । मोबाईल मालिक निशा चौरसिया पुत्री श्री शंकर चौरसिया उम्र 24 वर्ष पता 220 इंदिरा कॉलोनी लेस्याल चौक देहरादून उत्तराखंड से पूछताछ कर मोबाइल के लॉक को खुलवा कर पहचान कराकर महिला हेड कांस्टेबल नर्मदा मिश्रा के समक्ष ठीक-ठाक स्थिति में उक्त महिला को सुपुर्द किया गया महिला द्वारा मोबाइल की कीमत ₹32000 बताया गया तथा रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्यवाही की बहुत प्रशंसा की ।
इसी क्रम में मानवीय सेवा के अन्तर्गत 12 फरवरी, 2025 को महाकुम्भ में अमृत स्नान करने आये 30 श्रद्धालुओं को रैपिड एक्शन टीम एवं रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज रामबाग तथा झूसी द्वारा सहायता प्रदान किया गया जिसमें 12 श्रद्धालुओं को बीमार होने पर उनका उपचार कराया गया एवं चलने में असमर्थ 17 पुरूष तथा महिला श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान कर प्लेटफार्म पर पहुंचाया गया और परिजन से बिछडे़ हुए एक श्रद्धालु को ढूंढ कर उनके परिजन से मिलाया गया।
इसी क्रम में मानवीय सेवा के अन्तर्गत 11 फरवरी, 2025 को महाकुम्भ में अमृत स्नान करने आये 18 श्रद्धालुओं
को रैपिड एक्शन टीम एवं रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज रामबाग तथा झूसी द्वारा सहायता प्रदान किया गया जिसमें 09 श्रद्धालुओं को बीमार होने पर उनका उपचार कराया गया तथा चलने में असमर्थ 08 पुरूष एवं महिला श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान कर प्लेटफार्म पर पहुंचाया गया तथा 11 फरवरी, 2025 को रैपिड एक्शन टीम एवं रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज रामबाग द्वारा 75 वर्ष के एक विकलांग व्यक्ति को प्लेटफार्म पर पहुँचाया गया। 11 फरवरी, 2025 को कुम्भ मेला कंट्रोल रूम प्रयागराज रामबाग से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज रामबाग द्वारा परिजन से बिछड़ी हुयी 16 वर्ष की एक लड़की को ढूंढ कर चाइल्ड हेल्प लाइन प्रयागराज रामबाग को सुपुर्द किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सेवा का क्रम निरन्तर चल रहा है।



