पीआरवी पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची युवक की जान 

नशे की हालत में उसके द्वारा बंद कमरे में लगा लिया गया था फांसी 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। पीआरवी पुलिसकर्मियों की तत्परता व बहादुरी से गुरुवार की रात एक युवक की जान बच गई। नशे की हालत में अंदर से बंद कमरे में फांसी पर लटके युवक की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर सही समय पर सीपीआर दिया।पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मानवतापूर्ण कार्रवाई के लिए परिजनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कोतवाली क्षेत्र के छेड़ीवीर निवासी रवि उर्फ प्रदुम (21 वर्ष) पुत्र रामलखन शराब के नशे में अपने घर में अंदर से कमरा बंद करके साड़ी के फंदे से पंखे पर फांसी लगाकर लटक गया। सूचना पर पीआरवी-6242 पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा गया। पुलिसकर्मियों द्वारा तत्परतापूर्वक युवक को सीपीआर देते हुए एमबीएस अस्पताल में एडमिट कराकर उसकी जान बचाई। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिसकर्मियों की तत्परतापूर्वक कार्रवाई व बहादुरी की प्रशंसा की गई। पुलिस कर्मियों को नगद रिवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। पीआरवी पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों में आरक्षी अश्विन कुमार चौधरी, महिला आरक्षी पूनम पाल, महिला आरक्षी अनुराधा वर्मा व आरक्षी चालक चंद्रबली मौर्य शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button