न्यायालय आपके द्वार: डीएम ने 9 मुकदमों का किया स्थलीय निरीक्षण
जिससे विवादित प्रकरण के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर किया जा सकें उन मुकदमों का त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। न्यायालय आपके द्वार अभियान के क्रम में शनिवार को डीएम विशाल सिंह ने शुचिता पूर्ण मुकदमों का निस्तारण के लिए 9 मुकदमों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिससे विवादित प्रकरण के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर त्वरित निस्तारण किया जा सके।
इस दौरान डीएम ने तहसील भदोही के देवदासपुर, धनापुर, अशोगापुर व अन्य मौजा में कुछ गाटों, पक्का मकान व पट्टा मंसूखी वाद, भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित कुल 9 मुकदमों का तहसीलदार संजय कुमार व राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अपने न्यायालय डायस पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं एवं प्रभावित पक्षकारों के अनुरोध पर शुचिता पूर्ण निस्तारण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। जिससे कि विवादित प्रकरण के संबंध में राजस्व टीम व दोनों पक्षकार, ग्राम प्रधान व अन्य की मौजूदगी में सभी बिंदुओं पर सम्यक सुनवाई व विचारोंपरांत त्वरित निस्तारण किया जा सके। डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि संबंधित न्यायालय में लंबित व विवादित प्रकरणों के संबंध में न्यायालय आपके द्वार के क्रम में स्थलीय निरीक्षण व सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर चीफ रीडर बृजनाथ सहित संबंधित कानूनगो, लेखपाल आदि उपस्थित रहें।



