Jabalpur news:द्वारका परिसर से मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू: 5 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग को मिली सफलता

Jabalpur News: Successful crocodile rescue from Dwarka campus: Forest department achieves success after 5 days of hard work

Jabalpur news,

द्वारका परिसर में मगरमच्छ के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने 5 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 5 तारीख को इस संबंध में सूचना मिलने पर वन मंडल अधिकारी पुनीत सोनकर और वन परिक्षेत्र अधिकारी सौरभ शर्मा के निर्देशानुसार 12 सदस्यों की एक विशेष रेस्क्यू टीम का गठन किया गया था, जो लगातार इस अभियान में जुटी हुई थी।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम ने पानी निकालने के लिए पंपों का इस्तेमाल किया और जाली डालकर लगातार चार दिनों तक स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी। डिप्टी रेंजर शैलेश कुमार गौतम ने बताया कि शुक्रवार सुबह जैसे ही मगरमच्छ सड़क पर आया, त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इस पूरी कठिन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button