Jabalpur news:पनागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घने जंगलों में चल रही अवैध शराब की भट्ठियों पर छापा, 600 लीटर लाहन नष्ट और वाहन जब्त

Jabalpur News: Major action by Panagar Police: Raid on illegal liquor distilleries operating in dense forests, 600 liters of liquor destroyed and vehicle seized.

जबलपुर: पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय के द्वारा जबलपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए थाना पनागर की टीम ने दबिश दी जहाँ पनागर से लगभग 25 से 30 किलोमीटर दूर तिलगमा और भौरहा के बीच घने जंगलों में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस लावारिस वाहन से लगभग 55 लीटर हाथ भट्टी की बनी महुआ शराब बरामद की गई, जिस पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

घने जंगलों के भीतर की गई इस छापामार कार्रवाई में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के बड़े अड्डों का पर्दाफाश किया है। जंगल में नाले के किनारे तीन ड्रमों में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में लाहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए, मौके पर ही लगभग 600 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया गया। पुलिस अब फरार आरोपी और जब्त किए गए वाहन के मालिकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है ताकि अवैध शराब के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सके।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button