Jabalpur accident:गुलौआ चौक के पास डंपर की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, चालक हिरासत में
Jabalpur accident: Woman dies tragically after being hit by a dumper near Gulaua Chowk, driver in custody

जबलपुर:मध्य प्रदेश जबलपुर के गुलौआ चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दीक्षा गुप्ता नामक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एक डंपर ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और दुर्भाग्यवश इस दुर्घटना में वह सर्वाइव नहीं कर पाईं। मृतका वहीं की स्थानीय निवासी बताई जा रही हैं। एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने बतायाघटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर और उसके ड्राइवर राकेश झारिया (जो माड़ोताल के निवासी हैं) दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है और घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फुटेज की जांच के बाद पूरी बात को डिस्क्लोज किया जाएगा।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



