भदोही:पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल यात्रा

साइकिल चलाने से सर्वांग व्यायाम होता है - अताउल अंसारी

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा निकाली गई। क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी ने कहा कि जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग व्यायाम करते हैं उसी तरह पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्ष लगाते हैं। आसपास के कार्य साइकिल से करे। जितनी देर हम साइकिल चलाएंगे उतना समय मोटर साइकिल और कार से फैलने वाले प्रदूषण को भी रोकेंगे। साइकिल चलाने से हमारा सर्वांग व्यायाम होगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

बिरनई प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुश्ताक अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

साइकिल यात्रा आरंभ होकर शहीद तिराहा, कांजी हाउस, आजाद नगर, झिलियापुल, गोपपुर मोड़, गोपपुर चौराहा, माधोरामपुर के आस पास का भ्रमण करते हुए *वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम* का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए ककरही सब्जी मंडी में इसका समापन हुआल बताते चले की पुरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को 2021 से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा नेपाल, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताउल अंसारी के इस पहल की लोगों मे खूब सराहना हो रही है। साइकिल यात्रा में आफताब खान, प्रवीण टंडन, सरफराज अहमद, अमन गुप्ता, अनिल बिंद, प्रमोद मौर्य, मैनू अली, फैज आलम, महेंद्र यादव, राजीव जायसवाल, प्रेम गुप्ता, जीत सिंह, लक्ष्य सिंह, अज़हान खान, अबू दर्दा अंसारी, अबू हुरैरा अंसारी समेत आदि रहे।

Related Articles

Back to top button