Azamgarh news:पुलिस स्मृति दिवस आज,शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया याद

सुपर फास्ट टाइम्स ब्यूरो चीफ आफताब आलम
आजमगढ़:पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शनिवार को शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर शहीदों याद किया गया,पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस कर्मियों को स्मृति दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कर्तव्य निष्ठा का संकल्प दिलाया।
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद पुलिस के जवानों को नमन कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,जवानों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य राज्यों के पुलिस जवानों द्वारा किये गये उनके त्याग, बलिदान को याद कर उनके सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर उनको याद किया,एसपी ने पुलिस बलों के शहीद जवानों के त्याग, बलिदान पर प्रकाश डालते हुए पुलिस के जवानों को संयमित होकर पूर्ण अनुशासन के साथ सतर्कता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने की सलाह दी,
पुलिस स्मृति दिवस का बताया महत्व
आजमगढ़:अपने कर्तव्य के पथ पर चलते हुए देश, प्रदेश एव समाज की सुरक्षा में अपने प्राण तक को न्यौछावर करने वाले उन अमर शहिदों की याद में प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सनिवार को जनपद आजमगढ के पुलिस लाईन में स्मृति स्थल पर सुबह आठ बजे पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया,इस गौरवमयी अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ परिक्षेत्र आजमगढ अखिलेश कुमार ने सर्वप्रथम शहीद पुस्तिका पढ़कर वीर शहीद पुलिसकर्मियो को स्मरण करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। यह स्मृति दिवस हर साल उन शहीदो के याद में मनाया जाता है,
जो अपने कर्तव्य पथ पर शहीद हो जाते है,पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा कर्तव्य पथ पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई,इस मौके पर 36वीं वाहिनी पीएसी कमांडेन्ट डा0 अनिल कुमार पाण्डेय, पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर/लाईन गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर गोपाल स्वरूप वाजपेयी,क्षेत्राधिकारी फूलपुर अनिल कुमार वर्मा सहित थाना प्रभारी के साथ-साथ अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण ने शहीद हुए पुलिसजनो को श्रद्धांजलि अर्पित की ।



