तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की घोषणा
[ad_1]
![]()
हैदराबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। तेलंगाना विधान परिषद के आगामी द्विवार्षिक चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को उम्मीदवारों की घोषणा की। इस लिस्ट में तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है
पार्टी के अनुसार, विधायकों द्वारा चुने जाने वाले इस चुनाव में कांग्रेस की ओर से अदंकी दयाकर, केथवथ शंकर नाईक और विजयशांति को उम्मीदवार बनाया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को जारी प्रेस रिलीज में बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, पार्टी ने सीपीआई (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) को एक सीट आवंटित करने का भी फैसला लिया है। रिलीज के अनुसार, अदंकी दयाकर, केथवथ शंकर नाईक और विजयशांति को उम्मीदवार बनाया गया है।
–आईएएनएस
पीएसके/सीबीटी
[ad_2] Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ



