मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बरेला में सड़क किनारे लगी दुकान पर पी चाय.सास-बहु द्वारा संचालित ढाबे पर भी रुके मुख्यमंत्री

बच्चों को फ्री कोचिंग दे रहे युवा का किया सम्मान

जबलपुर – मुख्यमंत्री डॉ यादव का आज जबलपुर प्रवास के दौरान अनोखा अंदाज देखने मिला। मंडला में तेंदुपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से डुमना विमानतल आ रहे मुख्यमंत्री डॉ यादव बरेला में शारदा माता मंदिर के सामने सड़क किनारे लगी चाय की दुकान अग्रवाल होटल पर रुके और यहाँ बैठकर चाय पी।

दरअसल मंडला से मुख्यमंत्री डॉ यादव के सड़क मार्ग से जबलपुर आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय जन उनके स्वागत के लिए बरेला में शारदा माता मंदिर मंदिर के सामने एकत्र हो गए थे। मुख्यमंत्री ने लोगों को देख अपना काफिला रोका और चाय की दुकान पहुँच गये।

भाजपा के जबलपुर नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप रजक भी मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चाय दुकान के संचालक से बात की। उन्होंने चाय के पैसे भी खुद चुकाये। मुख्यमंत्री डॉ यादव का काफिला बरेला में सन राइज फेमिली ढाबे पर भी रुका। यहाँ भाजपा के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) श्री राजकुमार पटेल एवं विधायक श्री नीरज सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पार्टी के जिला महामंत्री श्री कृष्ण शेखर सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सास-बहु द्वारा संचालित इस ढाबे पर भी चाय पी। उन्होंने ढाबा संचालक श्रीमती आरती दुबे और उनकी बहु श्रीमती सुरभि दुबे से परिवार के सदस्यों के हालचाल जाने। डॉ यादव ने यहाँ बरेला के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग दे रहे युवा मयंक साहू का शाल ओढ़ाकर सम्मान भी किया उसके इस नेक कार्य की तारीफ की।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button