तमिलनाडु: पुथिया तमिलगम पार्टी ने राज्य सरकार से त्रि-भाषा नीति लागू करने की मांग की
[ad_1]
पेरम्बलुर, 15 मार्च (आईएएनएस)। पुथिया तमिलगम पार्टी के संस्थापक के. कृष्णस्वामी ने तमिलनाडु सरकार से राज्य में त्रि-भाषा नीति लागू करने का आग्रह किया है।
पेरम्बलूर में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित एक सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कृष्णस्वामी ने राज्य सरकार के अरुंथथियार समुदाय को मौजूदा 3 प्रतिशत आरक्षण के अलावा 15 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि यह कदम 70 प्रतिशत जनसंख्या को प्रभावित करेगा और उनकी पार्टी इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन और रैलियां आयोजित करेगी। कृष्णस्वामी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने में विफल रही है और परिवहन कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया।
कृष्णस्वामी ने मंजोलाई में चाय बागानों के श्रमिकों के मुद्दे से निपटने के सरकार के तरीके की आलोचना की और गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी 2026 के चुनावों के लिए अन्य दलों के साथ गठबंधन करेगी और सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा बनने का लक्ष्य रखेगी। प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष अरुणकुमार मौजूद थे।
–आईएएनएस
एफजेड/
[ad_2] Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ



