जर्जर सड़क को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़क ठीक करने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में एसडीम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें सपा नेता विजय रावत ने कहा कि बरहज करूँना मार्ग विगत 10 वर्षों से टूटी पड़ी है जिससे आए दिन राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं जिसके लिए हम लोग लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उदासीनता के कारण आज तक यह सड़क ठीक नहीं हुई यदि सड़क ठीक नहीं होती है तो हम समाजवादी पार्टी की लोग 21 मार्च को सुबह 8:00 बजे से सोनाड़ी से मगहरा तक पदयात्रा निकलेंगे।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना चाहते हुए बताया कि यह सरकार सिर्फ और सिर्फ नाम के लिए काम कर रही है जनता भुखमरी का शिकार होती जा रही है लेकिन इनका विकास से कोई मतलब नहीं है यह लोग सिर्फ जनता को गुमराह करके वोट लेने का काम करते हैं।

इस दौरान हिमांशु सिंह, दीपक सिंह, हरिकेश, रणविजय सिंह, सनी यादव, राहुल कुमार, दिनेश मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button