22 एवं 23 मार्च को राजकीय आईटीआई, देवरिया में आयोजित होने वाले उपकरण चिन्हांकन शिविर की तैयारियों का,जिला अधिकारी ने लिया जायजा। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

देवरिया।

एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए राजकीय आईटीआई, देवरिया में आयोजित होने वाले उपकरण चिन्हांकन शिविर की तैयारियों का आज जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को शिविर की तैयारी, सामग्री की उपलब्धता एवं कार्यक्रम के सुचारू संचालन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कहा यह शिविर दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे उन्हें उचित सुविधाएँ प्रदान करने एवं समाज में उनके समावेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

22 व 23 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक चलने वाले इस शिविर में दिव्यांगजन मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट छड़ी, श्रवण यंत्र आदि सहायक उपकरणों के लिए लाभार्थी चिह्नित किए जाएंगे। चिन्हित लाभार्थियों की उपकरणवार सूची एलिम्को कानपुर भेजी जाएगी, जिसके आधार पर बाद में जनपद में उपकरण आएंगे जिसका ब्लॉक स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरण कराया जाएगा।

चिन्हांकन शिविर में प्रतिभाग करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड तथा मासिक आय ₹22,500 से कम होना अनिवार्य है(इसका प्रमाणपत्र ग्राम प्रधान, विधायक एवं सांसद दें सकते हैं।)

वहीं, दिव्यांग पेंशन हेतु दिव्यांग प्रमाण पत्र, तहसील द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, ग्राम सभा प्रस्ताव, एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नंबर शामिल हैं।

निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button