शासकीय कार्यों में शिथिलता व लापरवाही कत्तई नहीं की जाएगी बर्दाश्त: डीएम
डीएम ने किया केशवपुर प्राथमिक विद्यालय, आगनबाड़ी के पश्चात् सीएचसी दुर्गागंज व अभोली विकासखंड परिसर का औचक निरीक्षण

भदोही, डीएम शैलेश कुमार ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय केशवपुर व आगनबाड़ी केंद्र का सुबह के समय औचक निरीक्षण किया। अभोली विकासखंड कार्यालय व सीएचसी दुर्गागंज का भी उनके द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान डीएम ने केशवपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों से आत्मीय संवाद करते हुए उनसे कुछ प्रश्न पूछे। अधिकांश सही जबाब बताने पर उन्होंने छात्रों को उत्साहित किया। डीएम अध्यापकों को कहा कि बच्चों को अन्य जानकारी के साथ ही सामान्य ज्ञान की घटनाओं से रूबरू कराएं। उन्होंने एमडीएम भोजन की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया तथा प्रतिदिन आहार तालिका के अनुसार भोजन बनाए जाने के निर्देश दिए। ऑगनबाड़ी केंद्र शिवरामपुर में तैनात साधिका सिंह व लक्ष्मिना देवी के साथ ग्राम केशवपुर आगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय कैम्पस केशवपुर के एक कक्ष में संचालित है। सहायिका ने बताया कि ग्राम में कुल पात्र बच्चें 60 है जिसमें से 9 बच्चें उपस्थित पाए गए। अवशेष के संबंध में बताया गया कि प्रतिदिन 20 से 30 बच्चें आते है। सीएचसी
दुर्गागंज के औचक निरीक्षण में डीएम ने एमओआईसी के साथ ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, पुरूष वार्ड कक्ष का अवलोकन कर आवश्यक साफ-सफाई सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वार्डाें का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों व तीमारदारों से हाल-चाल पूछते हुए प्राप्त चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। जहां पर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने एमओआईसी को सख्त निर्देश दिए कि सभी वार्डो में साफ-सुथरी बेड चद्दर पर्दा, लाउन्ड्री कार्य सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे। जिलाधिकारी ने समस्त डॉक्टरो व स्वास्थ्य कर्मियों के आवासीय परिसर का निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी दिखने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जहां आप लोग रह रहे है। वहां आवासीय परिसर में श्रमदान भी कर लिया करे। डीएम ने सीएचसी दुर्गागंज में हो रहे बीपीएचओ निर्माण कार्यों के निरीक्षण में ईट की गुणवत्ता ख़राब होने पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य कीं गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ ही ईट की सही क्वालिटी होनी चाहिए। डीएम ने डॉ.शुभाकर श्रीवास्वत व ठेकेदार के प्रतिनिधि आशीष सिंह से प्रमाण पत्र पर सिग्नेचर कराकर ईट की सैम्पलिंग करने के लिए 2 ईट लैब टेस्टिंग के लिए भेजा। डीएम ने विकासखंड अभोली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सहायक विकास अधिकारी कक्ष, एनआरएलएम कक्ष, शौचालय को देखा। उन्होंने कार्यालय में फायर सेफ्टी टंकी पर अंकित तिथि एक्सपायर होने पर बीडीओ को जल्द से जल्द टंकी को बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परिसर में पेड़ पौधें व साफ-सफाई कराते हुए बाउन्ड्री कराने के साथ ही वहां पर आवास में रहने का निर्देश दिया। परिसर में गढ्ढे दिखाई देने पर बीडीओ को निर्देश दिया कि एक हफ्ते के भीतर इसको मिट्टी से भरवाकर लेवलिंग का कार्य कराते हुए स्वच्छ परिसर बनाए। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देशित किया कि निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर जनहित में शासकीय कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक सुनिश्चित कराएं। शासकीय कार्यों में शिथिलता व लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। बिना अवकाश स्वीकृत हुए कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



