ब्रेकिंग आजमगढ़:पासपोर्ट मामले में तीन सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

रिपोर्ट: रोशन लाल/राजिक शेख
आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी अभय चौहान पुत्र प्रेम कुमार चौहान द्वारा पासपोर्ट रिपोर्ट के नाम पर ₹2200 लेने का आरोप गंभीरपुर थाने पर तैनात सिपाही विजय यादव और अतुल शुक्ला पर लगाया था जिस पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा तत्काल गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष गंभीरपुर विनय कुमार सिंह के रिपोर्ट के आधार पर कांस्टेबल विजय यादव सीसीटीएनएस ज्ञान यादव और कांस्टेबल अतुल शुक्ला को तत्काल निलंबित कर दिया गया है और इसकी आगे की जांच एसपी सिटी से कराई जाएगी दोषी पाने जाने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी l



