भीषण गर्मी में ट्रेन यात्रियों को पिलाया शीतल जल

मारवाड़ी समाज के लोगों ने यात्रियों को पानी पिलाकर उनको कराया राहत महसूस

भदोही। चिलचिलाती धूप, उमस भरी गर्मी में रविवार को मारवाड़ी समाज के लोगों द्वारा कालीन नगरी भदोही के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन यात्रियों को ठंडा-ठंडा पानी पिलाया गया। पानी पिलाकर राहत पहुंचाने का काम किया गया।इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। वातानुकूलित डिब्बे में सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा तो अच्छे से कट जाती है। लेकिन अनारक्षित व स्लीपर क्लास के यात्रियों को तो इस मौसम में यात्रा करना काफी दुखदाई साबित हो रहा है। गर्मी के कारण वह ट्रेन के बोगी में बैठे-बैठे उबल जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें खूब प्यास लगना भी स्वाभाविक है। इन श्रेणियों में यात्रा करने वाले यात्री रेलवे स्टेशन आने से पहले ही अपने बोतल व डिब्बे को लेकर दरवाजे के सामने आ जाते हैं। ट्रेन के रुकते ही वह पानी के लिए दौड़ लगाना शुरू कर देते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा भदोही रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला रहा था। लेकिन कुछ ही लोगों को पानी मिल पाता था। तभी ट्रेन आगे बढ़ जाया करती थी। लेकिन अब मारवाड़ी समाज के लोग दोनों ही प्लेटफार्म पर कैंप लगाकर ट्रेन यात्रियों को पानी पिला रहे हैं। ट्रेनों के आगमन का संकेत मिलते ही वे पानी लेकर पूरी तरह से अलर्ट करें। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी। वैसे ही वें शीतल पेयजल लेकर हर एक बोगी के खिड़की के पास दौड़ गए। किसी भी यात्री को पानी के लिए नल तक दौड़ लगाने का मौका नहीं दिए। सभी यात्रियों के बोतल व डिब्बे उनके द्वारा भर दिए गए। उनमें पानी पिलाने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।

इस मौके पर प्रेम नारायण, हरि नारायण, रमेश पुरोहित, कैलाश बिड़ला, घनश्याम मूंधड़ा, नवरतन भट्टड़, धर्मपाल, सतीश, रामानंद, रामू शर्मा, लखन मूंधड़ा, मदन सेठिया, बालचंद,शंकर सिंह, रमेश सिंह, पार्थ हर्ष, महेश हर्ष, राघव मोहता, मिक्की, हिंमा़शु, विकास, सोनू, बबलू पांडे, बालकिशन, मानव, नीरव, डिम्पल, देवेश, राजू, आसिफ व अनिल भट्टड़ आदि शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button