आजमगढ़:थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

रिपोर्ट: विवेकानंद पांडे

दीदारगंज/आजमगढ़:दीदारगंज थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया। थाना समाधान दिवस पर क्षेत्र से शिकायतीपत्र लेकर आए फरियादियों की समस्यायों को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बारीकी से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। समाधान दिवस पर कुल 9 मामले आए जिसमें 7 मामले राजस्व से व 2 मामले पुलिस से संबंधित था। सभी मामलों को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ व थानाध्यक्ष दीदारगंज अखिलेश कुमार द्वारा मौके पर मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिसकर्मिर्यों को शिकायतीपत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द मौके पर जाकर मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। थाना समाधान दिवस पर क्षेत्र के सभी राजस्व कर्मी कानूनगो, लेखपाल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button