आजमगढ़:पंचधर्मा फेड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कार्यालय का हुआ उद्घाटन

रिपोर्ट:रिंकू चौहान
ठेकमा/आजमगढ़ जिले के ठेकमा विकासखंड ठेकमा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरायमोहन में पंचधर्मा फेड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कार्यालय का उद्घाटन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि रहे मनीष कुमार सिंह एफआईटीसी के द्वारा फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।जिसमे विशिष्ट अतिथि रहे डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रभुवन पटेल रहे।सीईओ आदित्य मौर्य ने बताया कि यह कार्यालय किसान के हित के लिए कार्यरत रहेगा जिसमें किसान को खाद बीज कीटनाशक को सस्ते दर पर दिलाने का काम करती है इसमें किसानों को आय बढ़ाने के लिए कार्य करेगी जिसमें किसानों को नई तकनीकी से खेती करने में मदद मिलेगी,ईपीओ के डायरेक्टर ने कहा कि किसानों को ज्यादा आय बढ़ाने के लिए सुझाव व सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।वही ईपीओ के सीईओ ने बताया कि किसान को आय में बढ़ावा देने व खेती से ज्यादा उपज मिलने का मूल वर्धन उत्पादन के लिए कार्य करेगी जिसमें किसान को आय के साथ लाभ होगा,इस कार्यालय से किसानों को लाभ पहुंचेगा,इस अवसर पर सीईओ आदित्य मौर्य, जयनाथ मेमोरियल के प्रबंधक श्री सुरेंद्र मौर्य , ठेकमा मंडल महामंत्री शिनोद मौर्य,रामकेश मौर्य,रविंद्र यादव, विनोद मौर्य ,सदानंद राय, पन्नालाल मौर्य , प्रेम शीला मौर्य, आदि लोग उपस्थित रहे



