घोसी कोतवाली पुलिस ने ससुराल में रह रहे एक व्यक्ति को 12 पेटी शराब के साथ किया गिरफ्तार।
Mau. Ghosi. Ghosi Kotwali police on Friday arrested a man living in his in-law's house in Sultanpur Bazar with 12 boxes totaling 108 liters of illegal liquor and charged him under relevant sections.
मऊ। घोसी। घोसी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सुल्तानपुर बाजार मे ससुराल में रह रहे एक व्यक्ति को 12 पेटी कुल 108 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओ मे चालान कर दिया।
कोतवाल प्रमेंद्रकुमारसिंह एसपी इलामारनजी एवं एएसपी अनूप कुमार के निर्देश तथा सीओ जितेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण मे क्षेत्र में अपने हमराहियो एसआई सूरज सिंह,एच सी सोएब आलम आदि के साथ जिलाबदर, वांच्छित एवं अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत गस्त पर थे। इस बीच मुखबीर के द्वारा सूचना मिली की सुल्तानपुर बाजार में एक व्यक्ति सूरज चौहान निवासी मठ चक्रमन थाना खजुरी, बलिया जो की अपनी ससुराल में रह कर सीमेंट इट के धंधे के आड़ में अवैध शराब का धंधा कर रहा है। इस सूचना पर कोतवाल प्रमेंद्रकुमारसिंह हमराहियो एवं पीआरवी के साथ पहुँच कर दुकान पर छापा मारा तो दुकान में 12 पेटीयो में 450 पाउच मे कुल 108 लीटर शराब बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी सूरज चौहान को कोतवाली लाकर सम्बन्धित धाराओ मे चालान कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि पहले पहुँचे पीआरवी पुलिस से आरोपी ने बहस भी किया था।



