आजमगढ़:सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत

रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे

दीदारगंज – आजमगढ़:दीदारगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में सोमवार देर शाम सात बजे के करीब सड़क पार करते समय घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मंगलवार शाम 5:00 बजे के करीब वाराणसी के शिवपुर स्थित एक ट्रामा सेंटर में मौत हो गई स्वजन देर रात शव को घर लेकर आए घटना। से परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को मृतक का दाह संस्कार किया गया।दीदारगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी राम आसरे यादव पुत्र हरखू 67 वर्ष सोमवार को देर शाम सात बजे के करीब गांव के ही एक भोज कार्यक्रम से भोजन करने के बाद वापस घर लौट रहे थे, कि घर के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन व गांव के लोग घायलावस्था में शाहगंज जौनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया। उसके बाद घायल को जौनपुर के एक ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया । आनन फानन में लोग उन्हें वाराणसी के शिवपुर स्थित एक ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार शाम 5:00 बजे के करीब मौत हो गई, रोते बिलखते हुए स्वजन देर रात को शव लेकर संग्रामपुर स्थित घर पर आए, और बुधवार को दुर्वासा में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पास एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं सभी का विवाह हो गया है। पत्नी की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button