Azamgarh news:नगर पंचायत मार्टिनगंज के भगत सिंह वार्ड में डायरिया से एक और बच्चे की मौत तीन बीमार

Another child died and three others fell ill due to diarrhea in Bhagat Singh ward of Nagar Panchayat Martinganj.

मार्टिनगंज -आजमगढ़:नगर पंचायत मार्टिनगंज के भगत सिंह नगर वार्ड में डायरिया से बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है बीती रात में ज्योति पुत्री मुकेश 4 वर्ष सदर अस्पताल में मृत्यु हो गई शुक्रवार दोपहर में तबीयत खराब हुई परिजन आशा और ए नम के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल आजमगढ़ के लिए एंबुलेंस द्वारा भेजा दिया गया शुक्रवार को रात में ही ज्योति की सदर अस्पताल में ही मृत्यु हो गई परिजन उसे लेकर के घर चले आए जहां शनिवार को सुबह करीब 9:00 बजे गांव के श्मशान में दफना दिया ,तीन बीमार बच्चे चंदा पुत्री सुरेश 6 वर्ष ,नेहा पुत्री अजय 5 वर्ष का किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा जबकि संदीप पुत्र मुकेश 2 वर्ष का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज पर इलाज चल रहा है अब ठीक हैं मौके पर चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज ए आर सिंह तहसीलदार मार्टिनगंज अंजू यादव ने पहुंच करके परिजनों से बात किया और शुद्ध खाना और पानी का उपयोग करने की बात कही नगर पंचायत प्रतिनिधि सौरभ सिंह से बात करके प्रतिदिन यहां पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए तहसीलदार ने कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button