Azamgarh news:सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की मौत
Woman dies during treatment for snakebite

अहरौला/आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर में गुरुवार रात रसोई में खाना बनाते समय एक महिला को साँप ने डस लिया। स्वजनो ने महिला को इलाज के लिए जौनपुर के एक अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह में महिला की मौत हो गई।क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर निवासिनी नीलम मौर्य (42) पत्नी रामबचन मौर्य गुरुवार की रात में रसोई में भोजन बना रही थी। उसी समय साँप ने उनके पैर में काट लिया जानकारी होने पर पहले तो परिवार के लोग झाड़फू कराने लगे हालत गंभीर होने पर जौनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां शुक्रवार की सुबह नीलम की मौत हो गई।उसके बाद स्वजनों ने घटना की सूचना अहरौला पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका नीलम के एक पुत्र और तीन पत्रिया हैं घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडलीय चिकित्सालय के मर्चरी में भेज दिया गया है।।



