Azamgarh news:पत्रकारों ने बैठक कर पत्रकार के पत्नी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना,संवाददाता सुमित उपाध्याय
Journalists met to express their condolences on the death of a journalist's wife. Correspondent Sumit Upadhyay

अहरौला/आजमगढ़।अहरौला क्षेत्र के हिन्दुस्तान पत्रकार फूलचंद यादव की पत्नी बंसराजी देवी (48) का बीते मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बुढनपुर और फूलपुर इकाई के पत्रकारों ने अहरौला के राधा कृष्ण मंदिर पर बैठक कर 2 मिनट का मौन रखकर गतात्मा के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कि। इस मौके पर फूलपुर तहसील अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय, बुढनपुर अध्यक्ष अखिलेश चौबे, रुपेश तिवारी, जितेंद्र शुक्ला, नीरज चौरसिया, संतोष चौबे, राजबहादुर उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, देवीप्रसाद पाण्डेय, शशांक पांडे ,आनंद गुप्ता , सुमित उपाध्याय ,हरिश्याम पाण्डेय, व बड़ी संख्या में पत्रकार और समाजसेवी उपस्थित रहे।।



