Azamgarh news :बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं बंधुआ मजदूरी उन्मूलन हेतु संचालित सघन अभियान में 07 बाल श्रमिक मुक्त करा परिजनों को किया सुपुर्द
बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं बंधुआ मजदूरी उन्मूलन हेतु संचालित सघन अभियान में 07 बाल श्रमिक मुक्त करा परिजनों को किया सुपुर्द

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
निदेशक, मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन तथा नोडल अधिकारी थाना AHTU / अपर पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय के पर्यवेक्षण में, थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद आजमगढ़ के थाना क्षेत्र कंधरापुर एवं बिलरियागंज में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, ढाबों/रेस्टोरेंट, ऑटो मोबाइल की दुकानों एवं गैराजों पर जांच की गई, जिसमें कुल 07 बाल श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए।
मौके पर ही बाल श्रमिकों के परिजनों को बुलाकर चेतावनी दी गई तथा उन्हें सुपुर्द किया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा अधिनियम के उल्लंघन पर नियमानुसार नोटिस जारी किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को बाल श्रम न कराने की हिदायत दी गई तथा सार्वजनिक स्थानों, दुकानों एवं ढाबों पर बालश्रम निषेध से संबंधित पोस्टर चस्पा किए गए। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076, 181 के माध्यम से सहायता हेतु लोगों को जागरूक किया गया।



